दिल्लीः सनलाइट कॉलोनी में किशोरी से गैंगरेप
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी 17 वर्षीय लड़की को दोस्ती का हवाला देकर उत्तर प्रदेश में कई जगह घुमाने ले गए थे।
लौटते वक्त आरोपियों ने सराय काले खां इलाके में स्थित एक मकान में उसे बंधक बना लिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों मुन्ना (18), रिंकू (24) और टीटू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित सुप्रिया (परिवर्तित नाम) की नंगली रजापुर में रहने वाले मुन्ना से कुछ महीने पहले दोस्ती हुई थी। उसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है।
लड़की को घुमाने हरिद्वार और हापुड़ ले गए थे
25 अक्तूबर को मुन्ना त्रिलोकपुरी निवासी रिंकू और मदनपुर खादर निवासी टीटू के साथ सुप्रिया को क्वालिस गाड़ी से हरिद्वार और हापुड़ घुमाने ले गया। गाड़ी टीटू की है। लौटते वक्त रास्ते में तीनों से शराब पी। सभी 25 अक्तूबर की रात दिल्ली लौटे।
लड़की को घर छोड़ने बजाय तीनों उसे मदनपुर खादर में स्थित एक मकान में ले गए। यहां शराब के नशे में तीनों से सुप्रिया से गैंगरेप किया और भाग गए। अगले दिन सुप्रिया घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई।
जांच के दौरान सराय काले खां पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को 28 अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीटू और मुन्ना ओखला स्थित एक वर्कशॉप में काम करते हैं, जबकि टीटू क्वालिस गाड़ी को कैब के रूप में चलाता था।