फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suicide attempt, after catching in taking porn pictures of woman in bathroom at Gurgaon

नहाती महिला का फोटो खींचा, बुरा अंजाम

Mon, 02 Jun 2014 08:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
Suicide attempt, after catching in taking porn pictures of woman in bathroom at Gurgaon

एक शख्स किसी काम से पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर गया। वहां उसने देखा कि एक महिला बाथरूम में नहा रही है, तो उसने बाथरूम में गेट के नीचे से हाथ अंदर डालकर मोबाइल से फोटो खींचनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


तभी अचानक से बाथरूम में नहा रही महिला का ध्यान उस मोबाइल पर पड़ गया। यह देखते ही उसने पहले अपने अंगों को छुपाया और बाथरूम में से ही आरोपी का हाथ पकड़कर शोर मचाने लगी।
विज्ञापन


उसके बाद बाहर आकर उसके हाथ से मोबाइल भी छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर उसका बेटा वहां आ गया और उसने आरोपी को पकड़ लिया। शोरशराबा होता देख आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर आरोपी की धुनाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही खा लिया सल्फास

Suicide attempt, after catching in taking porn pictures of woman in bathroom at Gurgaon

बाथरूम में नहा रही महिला की फोटो खींचते हुए पकड़े जाने के बाद हुई पिटाई और बदमानी से आहत होकर शख्स ने सल्फास खा ली।

तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार नूरपुर गांव निवासी अजय कुमार (40) घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज होने की बात हो ही रही थी कि अजय अपने घर पहुंचा और सल्फास की गोली निगल गया। इससे उसकी हालत काफी खराब हो गई है।

डिस्चार्ज होते ही किया जाएगा गिरफ्तार

Suicide attempt, after catching in taking porn pictures of woman in bathroom at Gurgaon

उधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, मारपीट के दौरान ही लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया था।

मामले की जानकारी पर बादशाहपुर थाना पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। आईसीयू के बाहर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed