सुसाइड नोट: 'आईएएस बनना काफी कठिन है, ये मेरे बस की बात नहीं'
मुखर्जी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से पुलिस को एक सुइसाइड नोट मिला है जिसमें उसने तैयारी नहीं कर पाने की वजह से परेशान होने की बात लिखी है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय रविकांत मूलत: बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला था।
वह दो महीना पहले बिहार से दिल्ली आया था। वह मुखर्जी नगर में बतौर पेइंग गेस्ट रहता था और यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
लिखा आईएएस बनना काफी कठिन है
बृहस्पतिवार दोपहर उस फ्लैट में रहने वाले छात्रों ने रविकांत को अपने कमरे में पंखे से लटकते हुए देखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।
उसके पास से पुलिस को एक सुइसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा है कि आईएएस बनना काफी कठिन है।
यह उसके बस की बात नहीं है इसलिए वह खुदकुशी कर रहा है।