{"_id":"5afb162f4f1c1be8408b576c","slug":"student-hanged-after-being-disturbed-by-tampering-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को जगाने जब कमरे में घुसे परिजन तो फंदे से लटका देख उड़े होश, सुसाइड नोट में लिखी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को जगाने जब कमरे में घुसे परिजन तो फंदे से लटका देख उड़े होश, सुसाइड नोट में लिखी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 16 May 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहपुर में छेड़छाड़ से आहत होकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। छात्रा ने उसमें छेड़छाड़ से परेशान होने की बात लिखी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्रा टिकली के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। शनिवार को स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कारण स्कूल से लौटने में उसे देर हो गई।
विज्ञापन
घर पहुंचने पर परिजनों ने उसे डांट लगाई। इस दौरान उसने परिजनों से कहा कि रास्ते में कुछ लड़के उससे छेड़छाड़ कर रहे थे। इस वजह से भी कुछ देर हो गई। छात्रा के यह बताने पर परिजनों ने सोमवार को उसके स्कूल जाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
सुसाइ़ड
सोमवार सुबह जब छात्रा स्कूल जाने के लिए अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ऊपर की मंजिल पर गए। वहां उसका कमरा अंदर से बंद था। परिजनों के खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने उसे तोड़ दिया।
कमरे के अंदर छात्रा फंदे पर लटकी मिली। बादशाहपुर पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला जिसमें छात्रा ने लिखा है कि छेड़छाड़ की बात परिजनों को पता लगने से वह शर्मिंदा महसूस कर रही थी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
कमरे के अंदर छात्रा फंदे पर लटकी मिली। बादशाहपुर पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला जिसमें छात्रा ने लिखा है कि छेड़छाड़ की बात परिजनों को पता लगने से वह शर्मिंदा महसूस कर रही थी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।