फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   strike in haryana

हर कोई परेशान, कब थमेगा ये तूफान

Tue, 21 Jan 2014 06:22 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 21 Jan 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
strike in haryana

हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर हुई प्रदेश व्यापी हड़ताल का व्यापक असर शहर में देखने को मिला।

विज्ञापन


काम को लेकर कई जगहों पर अधिकारी व कर्मचारियों के बीच टकराव देखा गया। लेकिन मौजूद पुलिस ने किसी भी प्रकार विवाद को बढ़ने से रूकवा दिया।

यह भी पढ़ें:हड़ताल में गए तो चली जाएगी नौकरी!

जिला मिनिस्ट्रियल स्टॉफ, नगर निगम, हुडा, बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सहित अन्य सभी सरकारी विभाग में कामकाज बंद रहा। ऐसे में जानकारी के आभाव में लोगों को अपने कार्य को पूरा कराने के लिए दर दर भटकना पड़ा।
विज्ञापन


हांलाकि सभी कार्यालयों में इस दौरान अधिकारियों की पूरी उपस्थिति देखी गई। लेकिन कर्मचारियों के कार्यालय पर नहीं होने से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा में रोडवेज बसों की हड़ताल खत्म

सरकार व जिला प्रशासन की जबरदस्त मुस्तैदी इस दौरान देखने को मिली हर सरकारी दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं रोडवेज की हड़ताल मंगलवार आधे दिन बाद समाप्त हो गई। बसों के चलने से लोगो को राहत मिली।

हड़ताल से परेशान हुए मरीज
हड़ताल के चलते बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, एक्स-रे, खून जांच जैसी जांच नहीं हुई। अधिकांश मरीजों को जांच के लिए 24 जनवरी को बुलाया गया। हांलाकि इस दौरान आपातकाल में आने वाले मरीजों के एक्स-रे एवं रक्त जांच हो सके। जबकि अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को बाहर क्लीनिक से करवाने के निर्देश दिए गए। यहीं हाल बल्लभगढ़ स्थित एम्स अस्पताल का रहा। अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रही, आपातकाल सेवाओं से मरीजों को अवश्य ही थोड़ी सी राहत मिली।

पशु अस्पताल भी रहे बंद
पशुपालन विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। डिप्लोमा वैटनरी एसोसिएशन के जिला प्रधान हुकम सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान तिगांव, कोराली, अटाली, दयालपुर, भनकपुर सहित सभी पशु चिकित्सालय बंद रहे।


हुडा कर्मचारी ने भी काम रोका
हड़ताल को सफल बनाने के लिए हुडा एम्पलाईज एसोसिएशन कमेटी ने कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की। कमेटी के सर्कल चेयर मैन विरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि हुडा कर्मियों को पांच प्रतिशत प्लाट कोटा देना चाहिए और निजीकरण पर रोक लगवाना मुख्य मांग है। लेकिन इस दिशा में कोई प्रयास सरकार की ओर से नहीं किया जा रहा है। जिस कारण कर्मचारियों में रोष है और सभी कर्मी तीन दिन की हड़ताल पर है।

लिखित सूचना के बाद गए हड़ताल पर
वन विभाग मजदूर यूनियन हरियाणा जिला अध्यक्ष ब्रहम सिंह चंदीला व वन कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष बृज मोहन टोंगर के नेतृत्व में कर्मचारी जिला वन अधिकारी के पास पहुंचे और लिखित सूचना देकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। इस कारण वन विभाग का पूरा काम काज तीन दिनों तक ठप्प रहेगा।

कर्मचारी नेताओं का दावा
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेता सुभाष लाम्बा व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नेता आशा शर्मा ने बताया कि यह हड़ताल दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान वेतन मान, ग्रेड-पे व भत्ते देने, स्थायी भर्ती करने, राज्य कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करना आदि मांगो को लेकर की जा रही है। जिस पर कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed