{"_id":"57a5f0a24f1c1bda762bcb6e","slug":"snake-charmer-looted-woman-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप से डराकर महिला से ऐंठे हजार रुपये, लोगों ने पकड़कर सपेरे को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांप से डराकर महिला से ऐंठे हजार रुपये, लोगों ने पकड़कर सपेरे को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 07 Aug 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सपेरे ने महिला को सांप से डराकर उससे एक हजार रुपये ऐंठ लिए। सपेरा भागने लगा तो महिला शोर मचाया और 100 नंबर पर कॉल कर दी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने सपेरे को पकड़कर जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सांप को जंगल में छोड़ दिया है।
पुलिस के मुताबिक , मनु शर्मा कार में एमपी-2 रोड के जाम में खड़ी थी। इस बीच एक सपेरा आया और सांप दिखाकर 10 रुपये ले लिए। इसके बाद सपेरे ने दान कराने के नाम पर कार चालक से शीशा खुलवाया और उसके स्टेयरिंग पर सांप रख दिया जिससे चालक डर गया।
विज्ञापन
इसके बाद सांप को अंदर करके महिला को डराया और एक हजार रुपये दान के नाम पर ले लिए। रुपये लेकर सपेरा भागने लगा। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने सपेरे को दबोचकर जमकर पीटा।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के घड़ौली के पास सपेरे बस्ती का रहने वाला है और अक्सर इसी तरह रुपये ऐंठता है।
अक्सर देखा गया है कि सपेरे सांप दिखाकर लोगों से रुपये ऐंठ लेते हैं। इसी तरह सपेरे ने शनिवार को महिला मनु शर्मा से किया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।- दिनेश यादव, एसपी सिटी नोएडा