{"_id":"58406a9c4f1c1b0e1ede7b55","slug":"smack-got-from-two-prisoners-in-tihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में दो कैदियों के पास मिली स्मैक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिहाड़ में दो कैदियों के पास मिली स्मैक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
सार
मामला दर्ज, मादक पदार्थ मुहैया करवाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की अतिसुरक्षित तिहाड़ जेल में मादक पदार्थ का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान में दो कैदियों के पास से स्मैक मिली है। जेल प्रशासन ने इन कैदियों के खिलाफ हरिनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
जेल सूत्रों के अनुसार गत मंगलवार को जेल प्रशासन ने जेल संख्या दो मेें तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कुंदन नाम के कैदी के पास से 25 ग्राम नितिन नाम के कैदी के पास से 30 ग्राम स्मैक मिली। जांच में पता चला कि कुंदन अन्य कैदियों के साथ स्मैक का सेवन करता था।
जबकि नितिन जेल में बंद कैदियों को स्मैक मुहैया करवाता था। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इन कैदियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्हें मादक पदार्थ कौन मुहैया करवाता है।
विज्ञापन
जेल में इससे पूर्व भी मादक द्रव्य, मोबाइल फोन और सिम के अलावा अन्य सामान मिल चुके हैं। गौरतलब है कि अदालत में पेशी के दौरान कई बार कैदियों को मादक पदार्थ मुहैया कराया जाता रहा है। जेल की सुरक्षा लचर होने की वजह से कैदी मादक द्रव्य को जेल में ले जाने में कामयाब हो जाते हैं।