फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   six year old girl crushed by kawaria's gypsy in ghaziabad

कांवड़ियों की जिप्सी ने बच्ची को कुचला, बवाल

Wed, 23 Jul 2014 09:24 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
six year old girl crushed by kawaria's gypsy in ghaziabad

मोदीनगर में बुधवार शाम पांच बजे राजस्थान के कांवड़ियों की जिप्सी से कुचलकर 6 वर्षीय बच्ची साधना की मौत हो गई।

विज्ञापन


बच्ची दिल्ली के नेहरू नगर निवासी पिता उदयवीर व माता पुष्पा के साथ कांवड़ लेकर लौट रही थी। नाराज कांवड़ियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मगर बाद में पता चलने पर कि आरोपी भी कांवड़िये ही हैं तो शांत हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में बच्ची के शव और माता-पिता को अपनी गाड़ी से गाजियाबाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने जिप्सी को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।

विज्ञापन

कांवड़ियों ने किया बवाल, आगजनी का प्रयास

six year old girl crushed by kawaria's gypsy in ghaziabad

इससे पहले मोदीनगर में ही कलश कांवड़ चोरी होने पर कांवड़ियों ने हाईवे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने जैसे तैसे समझाकर जाम खुलवाया।

वहीं, मुरादनगर में मंगलवार देर रात नशे में धुत कार चालक ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। इससे कांवड़ खंडित हो गई। गुस्साए कांवड़ियों ने शिविर और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।

उन्होंने वाहनों व शिविर में आगजनी का भी प्रयास किया। पुलिस ने मुश्किल से माहौल बिगड़ने से बचाया।

वहीं, गाजियाबाद में एएलटी चौराहे के पास बुधवार दोपहर जिला सहकारी बैंक की गाड़ी ने कांवड़िए के वेश में सड़क पार कर रहे 10 साल के सोनू को टक्कर मार दी। इस पर कांवड़िए भड़क गए और हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed