फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sister in law of aap mla amantullah khan gave cd and pen drive to delhi police

अमानतुल्लाह की मुसीबत बढ़ी, छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने सौंपी सीडी

Sun, 11 Sep 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
sister in law of aap mla amantullah khan gave cd and pen drive to delhi police
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI
अपने साले की पत्नी के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। आरोप लगाने वाली महिला के परिवार वालों ने दिल्ली पुलिस को मामले से जुड़ी सीडी और पेन ड्राइव सौंपी है।
विज्ञापन


परिवार का दावा है इस सीडी में अमानतुल्लाह खान और पीड़िता से बातचीत का ब्यौरा है। इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अमानतुल्लाह खान का इस्तीफा मंजूर नहीं होगा क्योंकि ये उनका पारिवारिक मामला है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि अमानतुल्लाह खान के साले की पत्नी ने जामिया नगर थाने में विधायक के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, अश्लील फब्तियां कंसने, दहेज प्रताडना और षडयंत्र रचने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं अमानतुल्लाह ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुलिस पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि पिछले दिनों जसोला गांव की रहने वाली एक महिला ने अमानतुल्लाह पर कार से कुचलने और जबरन रेप करवाने जैसे संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद विधायक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।

पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ जामिया नगर के शाहीनबाग इलाके में रहती है। शनिवार को जामिया नगर थाने पहुंचकर पीड़िता ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ शिकायत दी। 
 

'जान से मारने की धमकी और अश्लील फब्तियां कसी जाती'

sister in law of aap mla amantullah khan gave cd and pen drive to delhi police
उसने आरोप लगाया कि विधायक पिछले कुछ दिनों से उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। यही नहीं उसका पति इकबाल नूर खान भी विधायक से संबंध बनाने के लिए जोर डालता है।

ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी और अश्लील फब्तियां कसी जाती हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए भी परेशान किया जाता है।

विधायक भी उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श कर फौरन मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला का पति से कई सालों से विवाद

sister in law of aap mla amantullah khan gave cd and pen drive to delhi police
आम आदमी पार्टी
इधर अमानतुल्लाह खान ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि आरोपी महिला का अपने पति से कई सालों से विवाद चल रहा है। यहां तक उसने जामिया नगर थाने में लिखकर विवाद की सूचना देकर अलग रहने की जानकारी दी हुई है।

अमानतुल्लाह के मुताबिक पिछले चार सालों से न तो वह  महिला से मिले हैं और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य उससे मिला है। अमानतुल्लाह ने पुलिस पर जानबूझकर फंसाने का आरोप लगाया। 

इधर मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को पीड़ित महिला का 164 का बयान कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर 354, 506,509,498ए, 120बी धारा के तहत जामिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
 आर.पी उपाध्याय, संयुक्त आयुक्त, साउथ ईस्ट्र्न रेंज

सभी पदों से दिया था इस्तीफा

sister in law of aap mla amantullah khan gave cd and pen drive to delhi police
आम आदमी पार्टी
ओखला से आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने शनिवार को सरकार के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया  था। केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा कि विधायक और वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए मैंने लोगों के लिए काम किया। 

ईमानदारी से अपना काम करते हुए कुछ घोटाले भी उजागर किए। मगर ऐसा करने के चलते मुझ पर और मेेरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे परेशान हूं। इसलिए सरकार के पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। खान का कहना है कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की हैसियत से उन्होंने अपने कार्यकाल में पुरानी सरकारों के कई घोटालों को भी उजागर किया। परंतु कुछ लोगों को उनका सेवाभाव और ईमानदारी पसंद नहीं है।

ऐसे लोग उनपर और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। बताते चलें कि वक्फ बोर्ड का चेयरमैन होने के साथ ही वे हज कमेटी के सदस्य भी हैं।

खान ने कहा कि आरोपों की सफाई देते-देते वे थक चुके  हैं। उनके सब्र का बांध टूट गया है। यही वजह है कि अब वह सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं और सरकार को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं।

हालांकि बताया जा रहा है कि अमानतुल्लाह पर फिर से एक महिला द्वारा जबरन संबंध का आरोप लगाने के बाद यह इस्तीफा दिया है। महिला उनके साले की पत्नी बताई जा रही है। इससे पहले भी एक महिला उनके ऊपर बदतमीजी करने का आरोप लगा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed