फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Side mirror theft gang active in gurgaon

रेकी कर चुरा ले जाते हैं कार के साइड मिरर

Mon, 19 May 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 19 May 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
Side mirror theft gang active in gurgaon

गुड़गांव के डीएलएफ में बाइकर्स गैंग के बाद अब लग्जरी कारों के साइड मिरर उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया हैं।

विज्ञापन


वैगनआर कार में सवार बदमाशों ने रेकी के बाद अलग-अलग तीन लग्जरी कार के शीशे उड़ाए हैं। यह वारदात कॉलोनी में लगे कैमरे में कैद हो गया है।

बता दें कि एक माह के भीतर गिरोह के सदस्यों ने 22 कारों के शीशे गायब किए हैं। वैगनआर कार में सवार चार बदमाशों ने रविवार की सुबह डीएलएफ फेस तीन में तीन चक्कर लगाए। रेकी करते हुए बदमाशों की कार कैमरे में कैद हो गई।

के ब्लॉक की 12 नंबर लेन से एक बीएमडब्ल्यू और इनोवा कार के साइड मिरर उखाड़कर ले गए। वहीं के ब्लॉक की 17 नंबर लेन में करोला कार का भी साइड मिरर उखाड़ लिया।
विज्ञापन


बदमाशों का शोर शराबा चल ही रहा था कि एल ब्लॉक में एक महिला के गले से चेन छीनने की भी घटना हुई। कॉलोनी में रहने वाले नूपुर देव ने बताया कि सभी घटना कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड की संख्या में आई कमी के बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचास हजार तक कीमत
साइड मिरर की कीमत 50 हजार रुपये तक है। चोरी के मिरर आसानी से ऑटो मार्केट से लेकर मायापुरी दिल्ली में 15 से बीस हजार रुपये की कीमत पर बिक जाते हैं। यहां बता दें कि मिरर चोरी के मामले में वाहन मालिकों को नुकसान नहीं होता है।  पुलिस लग्जरी कारों के साइड मिरर चोरी होने की घटनाओं की शिकायत लेकर उसे रोजनामचे पर रिपोर्ट लिख कर दे देती है। वाहन मालिक इसके आधार पर बीमा कंपनी से दूसरा शीशा लगवा लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed