{"_id":"d48b3f963dade67e61f668dac631cff9","slug":"shopkeeper-first-molests-woman-then-beat-with-sleepers-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने महिला को बोले अपशब्द फिर चप्पलों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार ने महिला को बोले अपशब्द फिर चप्पलों से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 09 Oct 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में चप्पल खरीदने गई युवती के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो दुकानदार ने उसे चप्पलों से पीट कर भगा दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने भूपानी थाने में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ भूपानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
धौला कुआं, दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवती यहां अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। उसके मुताबिक वह बुधवार की शाम चप्पल खरीदने खेड़ी पुल चौक, ठाकुरवाड़ा स्थित नवीन कुमार की दुकान गई थी।
विज्ञापन
नवीन ने एक चप्पल की कीमत 120 रुपये बताई, वह मोल तोल करने लगी। उसका आरोप है कि इस पर नवीन ने उससे गलत शब्द बोल कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो दुकानदार ने चप्पल से ही उसे पीट दिया और धमकी देते हुए दुकान से भगा दिया।