{"_id":"5a3e98974f1c1bce408bed43","slug":"shild-kidnapped-for-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती के लिए मासूम अगवा दबाव पड़ा छोड़ भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरौती के लिए मासूम अगवा दबाव पड़ा छोड़ भागे बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली इलाके में बदमाशों ने 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए कारोबारी के साढ़े तीन साल के बेटे को अगवा कर लिया। सूचना पर पुलिस की 16 टीमें बनाकर छानबीन कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस के दबाव के चलते चंद ही घंटों में बदमाश मासूम को एनएच-24 स्थित खेल गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। अपने बच्चे को पाकर कारोबारी बेहद खुश है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मासूम पीयूष गली नंबर-4, सरपंच चौक, मंडावली में पिता सत्येंद्र, मां व भाई राहुल के साथ रहता है। सत्येंद्र घर से चंद कदम दूर अपनी दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम राहुल व पीयूष दुकान से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
राहुल लघुशंका के लिए गया तो बदमाशों ने पीयूष को अगवा कर लिया। परिजन उसकी तलाश करते रहे। रात करीब 8:00 बजे सत्येंद्र के मोबाइल पर पीयूष को अगवा करने की कॉल आई।
बदमाशों ने दस लाख रुपये की मांग की। साथ ही पुलिस को बताने पर मासूम को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। इसके बाद भी सत्येंद्र ने पुलिस को बेटे के अपहरण और फिरौती मांगने की जानकारी दे दी।
इस पर जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने 16 टीमें बना दीं। सत्येंद्र को बदमाशों से बातचीत करने के लिए कहा गया। बदमाश सत्येंद्र को कभी अक्षरधाम तो कभी कहीं और बुलाने लगे। इस बीच, देर रात बदमाशों ने रुपये लेकर सत्येंद्र को खेल गांव बुलाया।
उनके साथ ऑटो में सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी भी गया। इसी दौरान, बदमाशों की कॉल सत्येंद्र के पास आई। उन्होंने कहा कि वह पुलिस को साथ लाया है। बदमाश मासूम को खेल गांव के पास खेतों में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मासूम खेतों में रोता हुआ सकुशल मिल गया।