फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   She was thrown out by auto, police tricked liable.

ऑटो से फेंकी गई युवती, पुलिस को चकमा देकर भागी

Tue, 12 Jan 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
She was thrown out by auto, police tricked liable.
सोमवार रात करीब 10 बजे ऑटो चालक एक युवती को एनएच-24 के किनारे ऑटो से फेंककर भाग गया। यह देखकर वहीं खड़े दूसरे ऑटो चालक ने युवती को अपने ऑटो में डाल लिया। युवती अर्ध बेहोश थी।
विज्ञापन


लोगों ने ऑटो चालकों की हरकत को देखकर शोर मचाया तो चालक ऑटो छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया और एक अन्य ऑटो में युवती को अस्पताल ले जाने लगी।
विज्ञापन


सम्राट चौक के पास अचानक वह ऑटो से कूदकर भाग गई। पुलिस उसे तलाश करती रही। युवती नशे में लग रही थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। लोग रेप की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि चौकी इंचार्ज रवींद्र यादव का दावा है कि युवती को फेंका नहीं गया था, वह खुद ऑटो में बैठने के लिए आई थी। नशे की हालत में थी, ऑटो में बैठकर चालक से सम्राट चौक चलने के लिए कहा।


चालक ने ऑटो स्टार्ट किया तो युवती ऑटो में ही सीट पर गिर गई। यह देख ऑटो चालक डर गया और उसे ऑटो में ही छोड़कर भाग गया।

पुलिस युवती को अस्पताल ले जा रही थी तो वह ऑटो से यह कहते हुए कूद गई कि ‘मेरा घर यहीं है, मुझे जाने दो।’ युवती सड़क किनारे एक कालोनी में भाग गई। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

कौन थी वो?
युवती कौन थी, नशा उसने खुद किया या उसे जबरन कराया गया, यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed