हुड़दंगियों ने शब-ए-बारात को बनाई खूनी रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के खास इंतजाम के बावजूद शबे बरात पर बाइकर्स ने राजधानी की सड़कों पर शुक्रवार रात जमकर हुड़दंग मचाया। स्टंटबाजी का विरोध करने पर मंगोलपुरी इलाके में बाइकर्स ने चाकू मारकर दस लोगों को घायल कर दिया, जिसमें से एक युवक की मौत हो गई।
इसके अलावा सीलमपुर में हुड़दंगियों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और प्रगति मैदान के पास पुलिस की बाइक में आग लगाने का प्रयास किया गया। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने 2884 बाइकर्स के चालान काटे और 850 से अधिक बाइक को जब्त करते हुए 5 को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, मंगोलपुरी आई ब्लॉक की पार्किंग के पास कुछ युवक बाइक से स्टंट कर रहे थे, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस कारण दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। इस पर स्टंट कर रहे युवकों ने विरोध कर रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन बाइकर्स ने पीछा कर उन पर चाकू से वार किया।
हजारों पर करनी पड़ी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के खास इंतजाम के बावजूद शबे बरात पर बाइकर्स ने राजधानी की सड़कों पर शुक्रवार रात जमकर हुड़दंग मचाया। अधिकांश बाइक पर तीन-तीन लड़के बिना हेलमेट स्टंट करते नजर आए। आलम यह था कि सीलमपुर में हुड़दंगियों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।
प्रगति मैदान के पास पुलिस की बाइक में आग लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके बाइकर्स को खदेड़ा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 को गिरफ्तार कर लिया। 2884 बाइकर्स के चालान काटे और 850 से अधिक बाइक को जब्त किया। वहीं, करीब 1500 बाइक सवारों को हिरासत में लिया। 13,300 को नोटिस चालान भेजे गए हैं।
पुलिस के अनुसार, हुड़दंग रोकने के लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के लोगों के साथ इलाके के एसएचओ, डीसीपी व कई जगह पर संयुक्त आयुक्त ने बैठक की थी। इलाकों में पंफलेट बांटने के साथ सभी मस्जिदों के इमामों से जुमे की नमाज में लोगों से हुड़दंग न करने की अपील करने के लिए भी कहा गया था।
इंडिया गेट में घुसना चाहते थे उपद्रवी
इसके अलावा पुलिस ने सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बेरीकेड लगाकर बाइकर्स को उनके इलाकों में ही रोकने का प्रयास किया, लेकिन चकमा देकर बाइकर्स ने जामा मस्जिद, सीलमपुर, जाफराबाद, सीमा पुरी की गलियों में स्टंट किए। इसके बाद जगह-जगह लगे बेरीकेड पार करके वजीराबाद रोड, जीटी रोड शास्त्री पार्क, न्यू उस्मानपुर, रिंग रोड, मथुरा रोड, निजामुद्दीन व प्रगति मैदान तक पहुंच गए।
इंडिया गेट व नई दिल्ली इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे कुछ बाइकर्स की प्रगति मैदान पर पुलिस से झड़प भी हुई। कुछ लोग टेंपो लेकर भी सड़कों पर आ गए। रात भर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ बाइकर्स के पीछे दौड़ते रहे। पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिले में नियम तोड़ने वाले 15 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
कहां कितनी हुई कार्रवाई?
नई दिल्ली जिला:
. कुल चालान-259
. जब्त बाइक-193
. बिना हेलमेट के चालान -91
. तीन सवारी के चालान-36
. अन्य चालान-57
पूर्वी जिला:
. कुल चालान-652
. जब्त बाइक-302
. हिरासत -323
. गिरफ्तार -15
उत्तर-पूर्वी जिला:
. कुल चालान-563
. जब्त बाइक-199
. हिरासत में वाहन चालक-504
उत्तरी जिला:
. कुल चालान-146
. जब्त बाइक-141
. हिरासत में वाहन चालक-688
मध्य जिला:
. कुल चालान-25
. जब्त बाइक-12
. हिरासत में वाहन चालक-23