{"_id":"fabea04bf9c09770b13d4025867c2623","slug":"seas-factories-of-fake-food-supplements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली फूड सप्लीमेंट की फैक्ट्रियां सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली फूड सप्लीमेंट की फैक्ट्रियां सीज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और फूड सेफ्टी टीमों की संयुक्त कार्रवाई में नकली फूड सप्लीमेंट (सेहत बनाने वाले पाउडर आदि) बनाने की दो फैक्ट्रियों का पर्दाफाश हुआ। शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू कार्रवाई देर रात 12 बजे तक जारी थी।
विज्ञापन
शहर के हिंडन विहार और मुरादनगर के वर्धमान पुलिस चौकी के पास चल रही फैक्ट्रियों से लाखों का तैयार और कच्चा माल जब्त कर फैक्ट्रियों को सीज कर दिया गया।
यहां अमेरिका, चीन और जर्मनी समेत कई देशों के नामी ब्रांड के नकली सप्लीमेंट बनाए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों फैक्ट्रियों में फूड सप्लीमेंट बनने के साक्ष्य एसटीएफ और फूड सेफ्टी विभाग की टीम को मिले थे।
विज्ञापन
मुरादनगर में वर्धमान पुलिस चौकी के पास वाली फैक्ट्री मटियाला गांव के संदीप मलिक की थी। यहां 28 टन तैयार और करीब 10 टन कच्चा माल बरामद हुआ। पैकिंग का नकली सामान भी मिला।
विज्ञापन
अमेरिका, चीन और जर्मनी की नामी कंपनियों की नकली पैकिंग यहां से होती मिली। इसके बाद संदीप मलिक की निशानदेही पर दोपहर में अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था पर गाजियाबाद के हिंडन विहार में छापा मारा गया।
छापे की भनक लगते ही फैक्ट्री मालिक भाग निकला। यहां से नकली रैपर, पैक के साथ साढ़े आठ टन तैयार और 10 टन कच्चा माल मिला है। टीमों ने मुरादनगर से आठ और हिंडन विहार से चार नमूने लेकर फैक्ट्रियों को सीज कर दिया गया है।