{"_id":"6bba5203ee5cb3c9ce7654951e9fe1ca","slug":"scoundrels-in-car-looted-rs-8000","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कार में सवार होकर निकले हैं ये लूटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब कार में सवार होकर निकले हैं ये लूटेरे
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Feb 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से घर लौट रहे एक आदमी को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। मारपीट कर मोबाइल, पर्स व आठ हजार रुपये छीन लिए। उसका स्कूटर लूटने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ को देख बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना दो दिन पहले की है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक अपार्टमेंट निवासी एनएस खान की लाजपत नगर दिल्ली में फोटो फ्रेमिंग की शॉप है।
बृहस्पतिवार की रात वह घर लौट रहा था। सेक्टर-71 का चौराहा पार करते ही पीछे से एक सेंट्रो कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
जब तक वह कुछ समझ पाता कार से तीन युवक उतरे और उसका पर्स, मोबाइल व जेब में रखे आठ हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाम का ही है पुलिस कंट्रोल रूम
एनएस खान ने बताया कि बदमाशों के फरार होने के बाद उसने एक राहगीर के मोबाइल फोन से कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। कंट्रोल रूम ऑपरेटर ने उसे वहां मौजूद रहने के निर्देश दिए और कहा कि कुछ ही देर में पीसीआर आयेगी।
विज्ञापन
वह डेढ़ घंटे तक पुलिस की पीसीआर का इंतजार करता रहा, लेकिन कोई पुलिस कर्मी नहीं आया। दो दिन पहले भी कंट्रोल रूम का यही रवैया सामने आया था, जब एक प्रोफेसर के साथ भी रोडरेज की घटना के बाद कंट्रोल रूम को सूचना देने पर उन्हें थाने जाकर सूचना देने की नसीहत मिली थी।
विज्ञापन