फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   scorpio looters arrested while escaping

कारोबारी की स्कॉर्पियो लूटने वाले पकड़े गए

Tue, 28 Mar 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 28 Mar 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
scorpio looters arrested while escaping
- फोटो : फाइल फोटो

फरीदाबाद में रात का भोजन कर सेक्टर 12 टाउन पार्क में टहलने आए कारोबारी पंकज और उनके अपने छोटे भाई की स्कॉर्पियो चार बंदूकधारी बदमाश लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही पंकज ने 100 नंबर पर फोन कर कार लूट की सूचना दे दी।

विज्ञापन


तुरंत ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। पुलिस नाकाबंदी से बचने के लिए बदमाशों ने स्कॉर्पियो अंधाधुंध गति से दौड़ाई और अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराए। स्कॉपियों छोड़कर बदमाश हादसे में घायल साथी को अस्पताल में भर्ती करा फरार हो गए। पुलिस घायल बदमाश तक पहुंची और फिर तीन अन्य साथी भी गिरफ्त में आ गए। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर सात में रहने वाले कारोबारी पंकज रात का भोजन करने के बाद रोजाना टाउन पार्क में टहलने आते हैं। रविवार रात भी खाना खाने के बाद अपने छोटे भाई के साथ करीब ग्यारह बजे स्कॉर्पियो से टाउन पार्क पहुुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कार से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे कि पार्क में चार बंदूकधारी युवक आए और दोनों भाईयों की कनपटी पर बंदूक तान दी। शोर करने पर भेजा उड़ाने की धमकी देेते हुए बदमाशों ने दोनों भाईयों को कार से बाहर निकाला।

दो बदमाशों ने तलाशी लेकर उनके पर्स और गहने निकाल लिए। इसके बाद कार में बैठ कर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही पंकज ने मोबाइल से 100 नंबर पर लूट की सूचना दी। लूट की वीटी होते ही पुलिस ने बाईपास रोड सहित सभी मुख्य सड़कों पर नाका लगा दिया।

पुलिस की नाकाबंदी देख बदमाशों ने बाईपास रोड पर स्कॉर्पियो तेजी से भगाई जो अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि अन्य तीन को हल्की चोटें आईं। साथी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा बाकी बदमाश फरार हो गए।

पुलिस ने लूटी हुई स्कॉर्पियो बरामद होने के बाद अस्पतालों में घायलों की तलाश शुरू कर दी। एक अस्पताल में पता चला कि कुछ देर पहले ही तीन युवक राहुल निवासी सीही गांव को भर्ती करा गए हैं।

पुलिस ने राहुल से पूछताछ की तो उसने स्कॉर्पियो लूट की बात कुबूल करते हुए साथी बदमाशों के नाम चिंटू उर्फ दीपक, विष्णु और रौनक निवासीगण सीही गांव बताए। पुलिस ने रात में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि चिंटू उर्फ दीपक के खिलाफ सेक्टर सात थाने में धोखाधड़ी सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed