{"_id":"5801038d4f1c1b4a2c28eb48","slug":"school-teacher-molested-entered-primary-school-suffer-reads","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीटा, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाता है पीड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीटा, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाता है पीड़ित
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कनारसी गांव निवासी एक शिक्षक ने रीलखा गांव के एक व्यक्ति पर स्कूल में घुसकर उसे पीटने का आरोप लगाया है। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कनारसी गांव निवासी पूर्व चेयरमैन का बेटा सुरेंद्र नागर रीलखा गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक है। शिक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को कक्षा में बच्चों को पढ़ाते वक्त गांव का सुरेश आ गया और गाली-गलौच करते हुए बच्चों को सही तरीके से पढ़ाने की हिदायत देने लगा।
विज्ञापन
शिक्षक के विरोध करने पर आरोपी ने पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षक आ गए। सभी ने आरोपी से सुरेंद्र को छुड़ाया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इस बात का पता जब आरोपी को चला, तो वह शिक्षक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप का कहना है कि पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।