फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sandeep sentenced life imprisonment in maruti plant violence

मानेसर प्लांट में हिंसा मामले में संदीप को हुई है उम्रकैद की सजा

Sun, 26 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 26 Mar 2017 12:07 AM IST
सार

-मारुति के
संदीप के बहन की शादी में भाई का फर्ज निभाएंगे मारुति यूनियन के लोग
-मारुति के मानेसर प्लांट में हिंसा मामले में संदीप को हुई है उम्रकैद की सजा 
 -इसके लिए यूनियन के लोग एकत्र कर रहे हैं धन, रविवार को जाएंगे शादी में
यशलोक सिंह
 

विज्ञापन
sandeep sentenced life imprisonment in maruti plant violence

विस्तार

मारुति के मानेसर प्लांट में 18 जुलाई, 2012 की हिंसा में जींद के गांव दौला निवासी संदीप ढिल्लो को गुरुग्राम अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वह इस समय भोड़सी जेल में है। रविवार को होने वाली अपनी बहन की शादी में वह नहीं जा पाएगा।

विज्ञापन


मगर बहन को अपने इकलौते भाई की कमी नहीं खले इसके लिए मारुति के छह प्लांटों की यूनियनों ने एक अनूठा कदम उठाया है। मारुति के हर कर्मचारी ने यह निणर्य लिया है कि उसके द्वारा भाई का फर्ज निभाया जाएगा। इस शादी के लिए पिछले कुछ दिनों से यूनियन के लोग धन एकत्र कर रहे हैं। जिसे वह कन्यादान के रूप में देंगे।
विज्ञापन


मारुति यूनियन के लोगों का कहना है कि सभी कर्मचारी एक हैं। अगर उनका कोई साथी मुसीबत में है तो उसका साथ देना उन सभी का फर्ज है। संदीप भले ही अपनी बहन को उसके ससुराल को विदा नहीं कर पाएगा मगर उस बहन के और भी भाई हैं वह अकेली नहीं है। इसका एहसास उसे दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू ने बताया कि बहन की शादी में संदीप जा सके इसके लिए जेल सुपरिटेंडेंट के यहां गुहार लगाई गई थी मगर वहां से इनकार होने के बाद यूनियन के लोगों ने यह कदम उठाया है।

उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन का इकलौता भाई है। मां-बाप बुजुर्ग हैं। ऐसी स्थिति में कर्मचारी एक भाई का कत्र्तव्य निभाएंगे। जांघू ने बताया कि मारुति यूनियन के लोगों द्वारा कन्यादान के रूप में देने के लिए करीब सात लाख रुपये मारुति के सभी छह प्लांटों जिसमें मारुति सुजुकी गुरुग्राम, मारुति सुजुकि मानेसर, मारुति सुजुकि पावर ट्रेन, मारुति सुजुकि मोटरसाइकिल खेड़कीदौला, बेलसोनिका ऑटो कंपोनेंट्स व एफएमआई ऑटो कंपोनेंट के यूनियनों द्वारा एकत्र किया गया है।


जिसे विवाह के मौके पर उसके परिजनों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संदीप को अन्य 12 लोगों के साथ गुरुग्राम अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन्हें भी उम्रकैद की सजा मिली है उनके परिवार के साथ मारुति का हर कर्मचारी खड़ा है। उन्हें किसी भी परिस्थिति में निराश होने की जरूरत नहीं है। बता ह्यदें कि संदीप की भी शादी तय थी मगर उम्रकैद की सजा के कारण वह नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed