फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rogues looted proprietor of the medical store

पिस्टल दिखाकर मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर को लूटा

Tue, 24 Dec 2013 01:11 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 24 Dec 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
Rogues looted proprietor of the medical store

पालम विहार क्षेत्र में एक व्यवसायी से तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उसकी स्विफ्ट कार, सोने की चेन व दो अंगूठी और 25 हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


बदमाशों ने प्रोपराइटर को शहर में घंटों घुमाया। बाद में द्वारका (दिल्ली) के फ्लाईओवर पर फेंककर फरार हो गए। पालम विहार पुलिस को उसने लूटपाट की जानकारी दी।
विज्ञापन


राजेश्वर कुमार ने पालम विहार थाना पुलिस को बताया कि वह न्यू पालम विहार दो की निहाल कॉलोनी में मेडिकल स्टोर चलाता है। रविवार शाम वह दुकान से घर के लिए स्विफ्ट कार से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर ही पहुंचने पर तीन युवकों ने रोक लिया। जैसे ही कार रुकी तो तीनों युवक जबरन गाड़ी में सवार हो गए। कार में सवार होते ही बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद वह बदमाशों के इशारे पर दिल्ली की तरफ चल दिया।

व्यवसायी को दिल्ली द्वारका के फ्लाईओवर पर ले जाकर बदमाशों ने उसके हाथ से सोने की दो अंगूठी और सोने की चेन निकलवा ली।

इसके बाद बदमाशों ने उसके पास से करीब 25 हजार रुपये भी लूट लिए। नगदी व आभूषण लूटने के बाद बदमाशों ने व्यवसायी को उसकी कार से नीचे उतार दिया। बदमाशों के फरार होने के बाद व्यवसायी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed