{"_id":"579b952a4f1c1bc06121fc9f","slug":"risk-of-life-said-the-woman-eight-months-pregnant-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने बताया जान का खतरा, आठ माह की गर्भवती है महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने बताया जान का खतरा, आठ माह की गर्भवती है महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
- फोटो : Demo pic
नौकरी के बहाने दुष्कर्म करने के आरोपी युवक के परिजनों से पीड़ित महिला ने जान का खतरा बताया है। इस मामले में पीड़िता ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन
महिला आठ माह की गर्भवती है। उसका कहना है कि आरोपी के परिजन उसकी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। वे झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं।
पीड़िता ने जांच अधिकारी पर भी आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाते हुए अधिकारी बदलने की मांग की है।
गत पांच जून को महिला ने गुलिस्तानपुर निवासी बबली शर्मा पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सूरजपुर थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
उधर, आरोपी के परिजन महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों नेशिकायत दी थी कि महिला का पति शिवकुमार यादव उबर कैब चालक है और एक दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
महिला ने नोएडा में भी इसी तरह से दुष्कर्म का आरोप लगाकर पैसे वसूले थे। इस मामले की पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं महिला ने डीएम और एसएसपी से शिकायत की है कि आरोपी के परिजन उस पर झूठा आरोप लगाकर मामला दर्ज कराना चाहते हैं।
इसके अलावा उसकी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। 11 जुलाई को एसएसपी से मिलने पहुंची थी। यहां आरोपी के परिजन भी मिले थे। महिला का आरोप है कि उन्होंने तमंचा और चाकू दिखाकर उसे मारने का प्रयास किया था।