फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Revealing miscreants, Ghaziabad jewelers were selling swag

बदमाशों ने किया खुलासा, गाजियाबाद के ज्वेलर को बेचते थे लूट का माल

Wed, 13 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 13 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Revealing miscreants, Ghaziabad jewelers were selling swag
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-24 में महिला सिपाही से चेन लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह  लूट करने के बाद सोने की चेन गाजियाबाद स्थित एक ज्वेलर शॉप में बेचते थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने इसके मालिक और भाई की कुंडली खंगाल ली है जो लूट का माल बदमाशों ने खरीदते हैं। हालांकि, दोनों फरार हैं। वहीं, पूछताछ में यह भी पता चला है कि दोनों बदमाशों में से एक मोनू की पत्नी भी लूट में सहयोग करती थी।
विज्ञापन


लूटी गई सोने की चेन मोनू उसे रखने के लिए देता था। पुलिस दबिश डालने पहुंची तो पत्नी भी फरार हो गई। सोमवार सुबह सादे कपड़ों में महिला सिपाही अनुराधा सेक्टर-24 इलाके में ड्यूटी कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-12 स्थित शिमला पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाश हर्ष विहार दिल्ली निवासी राजेश गौतम और फरूखनगर, साहिबाबाद निवासी मोनू आए व अनुराधा से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। 

एक बदमाश की पत्नी भी करती थी लूट में सहयोग

Revealing miscreants, Ghaziabad jewelers were selling swag
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

इस घटना की सूचना फौरन वॉयरलेस के जरिये प्रसारित की गई और मौके पर सादे कपड़े में बाइक से गश्त कर रहे एसआई प्रभात दीक्षित और सिपाही विजेंद्र ने दोनों बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। 

आखिरकार आठ मिनट तक चेस करने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। थाना प्रभारी सेक्टर-24 नीरज सिंह के अनुसार, बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन्होंने दर्जनों लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। 

मोनू और राजेश गौतम के खिलाफ अशोक नगर, दिल्ली में 7, नोएडा के फेस-3 में एक और सेक्टर-49 में तीन लूट की घटनाएं दर्ज हैं। मंगलवार को अखबारों में फोटो समेत खबर प्रकाशित होने के बाद कई महिलाएं थाने पहुंचीं और उन्होंने पुलिस को बताया कि इन्हीं बदमाशों ने उनसे लूट की थी। 

दो महिलाओं ने सोने की चेन भी पहचान ली, जो पुलिस ने बदमाशों के पास से बरामद की है। यह गाजियाबाद स्थित ज्वेलरी शॉप पर लूट का माल बेचते थे। ज्वेलरी शॉप प्रमोद और उसका भाई महेश चलाता है। दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed