{"_id":"58a8905e4f1c1b0d4cd84200","slug":"revealed-fake-cbi-officer-was-awe-as-sheds-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : फर्जी सीबीआई अफसर बनकर झाड़ता था रौब, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासा : फर्जी सीबीआई अफसर बनकर झाड़ता था रौब, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली सीबीआई अफसर बनकर पुलिसवालों पर रौब दिखाने वाला एमबीए पास युवक आखिरकार अपनी गलती से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका को महंगा उपहार देने के लिए पहले खुद की बाइक बेची, उसके बाद उसे चोरी करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच पड़ताल शुरू की तो नकली सीबीआई अफसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह इन दिनों पुलिस और सीबीआई में भर्ती होने के लिए तैयारी भी कर रहा था।
बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी पूर्वोत्तर की रहने वाली एक फैशन डिजाइनर के साथ लिव इन में रहता है। जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे। उसके पास एक स्पोर्ट्स बाइक थी।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका को उपहार देने के लिए कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट के जरिये अपनी बाइक एसजीएम नगर निवासी डॉ. गौतम को 80 हजार रुपये में बेच दी थी।
विज्ञापन
फिर एक दिन धोखे से गौतम को सेक्टर-37 में सेल लेटर देने के बहाने बुलाया और कुछ दूर उसे ले जाकर बातचीत करने में मशगूल हो गया। राहुल ने अपने साथी के सहयोग से डुप्लीकेट चाभी से उस बाइक की चोरी करा दी।
वापस आने पर जब बाइक नहीं मिली तो गौतम ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच में राहुल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने गौतम और राहुल को थाने में बुलाया। गौतम तो थाने पहुंचा लेकिन राहुल नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने राहुल की तलाश शुरू कर दी। दो दिन पहले क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने उसे बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया।