फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reiki was walking watching movies in posh colonies and the car takes off in the morning

रॉबिन ने कई बार देखी ये खास फिल्म और बंटी चोर का फोटो जेब में रखकर उड़ाने लगा कार

Fri, 22 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Reiki was walking watching movies in posh colonies and the car takes off in the morning
बीएमडब्ल्यू चुराने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ऑडी में आकर नोएडा सेक्टर-20 से बीएमडब्ल्यू कार चुराने वाले रॉबिन से पूछताछ जारी है। अभी तक की जांच में पता चला कि रॉबिन अपने सहयोगियों के साथ सुबह के समय वारदात को अंजाम देता था। 
विज्ञापन


पॉश कॉलोनियों में पैदल ही रेकी करता था। सुबह में सैर पर निकले लोगों के घरों में पार्क लग्जरी गाड़ियों को देखकर उनके घरों में बेबाक होकर घुस जाता था। वह नौकर व गार्ड को रौब में लेकर गाड़ी की चाबी मंगवाकर आसानी से वाहन लेकर रफूचक्कर हो जाता था। 
विज्ञापन


दिल्ली के देवली गांव में लिव इन रिलेशन में अपनी महिला मित्र के साथ रहने वाला रॉबिन लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है। वह क्लब और पब में जाता है और उसकी कई गर्ल फ्रेंड हैं। उसके सिर पर बाल कम होने की वजह से वह विग लगाता है और इससे अपनी पहचान को भी छुपाने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेशा बंटी चोर की फोटो जेब में रखता था
पूछताछ में रॉबिन ने बताया कि वह पिछले 14 साल से वारदात को अंजाम दे रहा है और बंटी चोर और सैकड़ों गाड़ियां चुराने वाले मनोज बक्कड़वाला से काफी प्रभावित है। 

देखी थी बंटी चोर पर बनी फिल्म 'ओए लकी लकी ओए'

Reiki was walking watching movies in posh colonies and the car takes off in the morning
बीएमडब्ल्यू चुराने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि परिवार से बेदखल करने के बाद वह 2014 से दिल्ली में रहने लगा। इसी दौरान उसने बंटी चोर पर बनी फिल्म ओए लकी लकी ओए देखी। कई बार फिल्म को देखने के बाद वह बंटी के करतूतों से काफी प्रभावित हुआ।

वह अपनी जेब में हमेशा बंटी चोर की फोटो रखता है। तिहाड़ जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात मनोज बक्कड़वाला से हुई। मनोज से हुनर सीखने के बाद वह लग्जरी गाड़ियों की चोरी करने लगा।

कई थानों को थी रॉबिन की तलाश
पुलिस के अनुसार, रॉबिन ने दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में लग्जरी कारों की चोरी कर रखी है। इसकी गुड़गांव, हिसार, करनाल, चंडीगढ़ और पंचकू ला पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। 

इस वर्ष जनवरी माह में अपराध शाखा ने रॉबिन को गिरफ्तार किया था। मई माह में जमानत पर बाहर आने के बाद उसने रवि, रोहित सिंघल और राहुल सिंघल के साथ मिलकर गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने लगा। रवि दक्षिण दिल्ली का बदमाश है और तिहाड़ जेल में दोनों की मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed