फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with yuganda girl in moving car in delhi.

युगांडा की महिला से चलती कार में रेप!

Wed, 27 Aug 2014 05:03 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:03 AM IST
विज्ञापन
Rape with yuganda girl in moving car in delhi.

दक्षिणी दिल्ली के साकेत थाना इलाके में अफ्रीकन मूल की महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके कोर्ट में बयान कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार महिला पहले भी वसंत कुंज इलाके में दुष्कर्म करने का आरोप लगा चुकी है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला युगांडा की रहने वाली है और इस समय हौजखास इलाके में रह रही है। उसने मंगलवार तड़केपुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस जब पहुंची तो आरोपी युवक भी मौके पर था।
विज्ञापन


उसका नाम सैयद है और वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुका है। युवक का कहना है कि वह दोस्त की कार से गुड़गांव जा रहा था तभी पीवीआर मार्केट केपास महिला ने उसकी कार में पत्थर मारा। विदेशी महिला की शिकायत पर साकेत थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवक कार से उतरता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना रात करीब साढ़े तीन बजे की है।

पुलिस के अनुसार महिला वसंतकुंज इलाके में दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है। हालांकि उस समय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया गया था। महिला शिकायत देकर थाने से गायब हो गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तफ्तीश के बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

दुष्कर्म के बाद वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

Rape with yuganda girl in moving car in delhi.

फरीदाबाद के अदालत में तलाक का मुकदमा दायर करने गई एक महिला को वकील के मुंशी द्वारा झांसा देकर दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप लगा है।

पुलिस के मुताबिक एसजीएम नगर में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2009 में होडल निवासी एक युवक के साथ हुआ था। पति के साथ मनमुटाव के कारण उसने तलाक लेने का फैसला किया था। उसने एक वकील के माध्यम से अदालत में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया था। इस दौरान उसकी जान पहचान वकील के मुंशी नफे सिंह से हो गई।

एक दिन नफे उसे खानपुर स्थित अपने घर ले गया। जहां उसने अपनी पत्नी से उसकी दोस्ती करवा दी। आरोप है कि धोखे से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपी ने तस्वीरों को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर अपने साले दिनेश के साथ उसकी शादी करवा दी।

आरोप है कि कुछ समय बाद तीनों उस पर दवाब बना कर वैश्यावृत्ति के धंधे में झोंकने का प्रयास करने लगे। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर अदालत के आदेश पर  पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed