फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with woman teacher after facebook friendship.

फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला टीचर से रेप

Sat, 29 Nov 2014 11:52 AM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
Rape with woman teacher after facebook friendship.

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर कई महीने से शिक्षिका के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

विज्ञापन


दोनों की फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी। सरिता विहार थाना पुलिस ने क़ेस दर्जकर जांच शुरू कर दी। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक साकेत निवासी प्रिया (24, बदला नाम) स्कूल में शिक्षिका है।
विज्ञापन


प्रिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले बीटेक, तृतीय वर्ष छात्र जामिया नगर निवासी रोहन से फेसबुक पर दोस्ती हुई फिर प्यार में बदल गई और दोनों मिलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा ने लूटी साली की आबरू

Rape with woman teacher after facebook friendship.

दिल्ली के मजनूं का टीला में वेस्ट बंगाल की किशोरी से जीजा ने दुष्कर्म कर दिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मानव तस्करी की भी आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को कुछ लोगों ने मजनूं का टीला में पश्चिम बंगाल निवासी 16 वर्षीय किशोरी को सड़क पर रोते हुए देखा। किशोरी ने बताया कि जीजा ने बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया है। लोगों ने उसे मजनूं का टीला पुलिस चौकी पहुंचाया। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दूर की बहन पति राजा के साथ दिल्ली घुमाने की बात कहकर लायी थी। राजा दोस्त संदीप के घर ठहरा हुआ था।

तीनों शनिवार को कोठे पर बेचने की बात कह रहे थे। विरोध करने पर राजा ने उससे दुष्कर्म किया। मौका लगते ही वह संदीप के घर से भाग गई। पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर संदीप के घर पर दबिश दी, लेकिन तीनों आरोपी फरार हो चुके थे।

प्रेम-प्रसंग के बाद लिव-इन पार्टनर ने किया दुष्कर्म

Rape with woman teacher after facebook friendship.
गुड़गांव के सिटी थाना क्षेत्र में एक युवती ने लिव-इन में रह रहे युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पिछले एक साल से वह उसके साथ रह रहा था। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

25 वर्षीय युवती ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ओमनगर कॉलोनी में किराये पर रहती है। पिछले साल उसकी मुलाकात झज्जर निवासी मंदीप बेनीवाल से हुई। वह गुड़गांव में लैब चलाता है। दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो जाने के बाद एक साथ लिव-इन में रहने लगे थे।

आरोप है कि मंदीप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पांच दिन पहले मंदीप बिना कुछ कहे घर से चला गया जिसके बाद से उसका फोन नहीं उठा रहा।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सिटी थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

Rape with woman teacher after facebook friendship.

गुड़गांव से सटे गढ़ी गांव में बृहस्पतिवार को दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर एक के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। देर शाम सामने आई वारदात के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने दोनों को माकडौला गांव से बरामद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम लगातार आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गढ़ी गांव में सात वर्षीय और एक 11 वर्षीय बच्ची अन्य साथियों के साथ खेल रही थी। इस दौरान एक गाड़ी में आए युवक ने दो बच्चियों को खाने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। देरशाम तक जब वे घर नहीं लौटी तो उनके गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के थानों में भी सूचना भेज दी।

शाम को ही सूचना मिली कि दोनों बच्चियां फर्रूखनगर खंड के माकडौला गांव से बदहवास हालत में मिली हैं। इसके बाद सेक्टर-10ए थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेजा गया। इसमें 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि दूसरी बच्ची के साथ डॉक्टरों ने ऐसी बात से इनकार कर दिया।

जांच में पीड़िता के निजी अंगों से काफी छेड़छाड़ कर उन्हें चोटिल कर दिया गया। बच्ची को उपचार के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान की जा रही है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान को लेकर पुलिस को कोई सबूत मिलने की बात से इनकार किया जा रहा है। लेकिन जिले में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed