फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with girl chil after kidnap

घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म

Mon, 06 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rape with girl chil after kidnap
- फोटो : demo pics

मंगोलपुरी इलाके में घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने अगवा कर लिया। पार्क में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


साथ ही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।  पुलिस के अनुसार, बच्ची शनिवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान बच्ची गायब हो गई। बच्ची की मां उसकी तलाश करने लगी। कुछ देर बाद बच्ची वापस घर पहुंची, उसकी हालत देखकर मां सन्न रह गई। बच्ची ने पूछताछ करने पर बताया कि पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे उठाकर पार्क मे ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां आरोपी ने उसके साथ गंदा काम किया।  बच्ची की मां ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर की उम्र करीब 15 साल है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी के परिजनों की मदद से उसको पकड़ने के लिए रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस को अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed