फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with child seeing video

वीडियो गेम खिलाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म

Wed, 15 Feb 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 15 Feb 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
rape with child seeing video
gangrape

विडियो गेम खिलाने के बहाने बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-18 थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश का रहने वाला शिवकुमार (21) गांव सिरहौल में एक मकान में किराए पर रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है। इसी मकान में पीड़ित बच्ची का परिवार भी किराए पर रहता है।
विज्ञापन


दोनों के कमरे आमने-सामने हैं। बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने नवरात्रि के दिनों में उसे बहला फुसला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। नवरात्रि के दो दिन बाद भी उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची को आरोपी अक्सर वीडियो गेम का लालच देकर अपने कमरे में बुला लेता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


आरोपी ने भी पूछताछ में वारदात को कबूल कर लिया है। मंगलवार की सुबह उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed