फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with a north east girl in delhi

नॉर्थ ईस्ट की युवती से विदेशी ने किया दुष्कर्म

Mon, 27 Oct 2014 11:22 AM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
rape with a north east girl in delhi

राजधानी दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ हो रही घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते सप्ताह एक युवती की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि नॉर्थ ईस्ट की ही एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि वह आरोपी शख्स से चार महीने पहले मिली थी। वह नाइजीरिया का रहने वाला है। उसने नौकरी दिलाने के बहाने उसे दिल्ली बुलाया था।

कुछ दिनों तक इधर-उधर टहलाने के बाद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि कुछ दिनों बाद ही वह इस वादे से मुकर गया उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जब बात नहीं बनी तो युवती पुलिस के पास पहुंची।

विज्ञापन

गर्भपात कराने के लिए किया मजबूर

rape with a north east girl in delhi

नागालैंड की रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि करीब चार महीने पहले नाइजीरिया के एक युवक से उसकी जान पहचान हुई थी। नौकरी के झांसे में वह दिल्ली तो आ गई लेकिन यहां आकर फंस गई। आरोपी ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए और वह गर्भवती हो गई।

गर्भवती होने पर जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो आरोपी ने जबरन गर्भपात कराने के लिए उसे मजबूर करना शुरू कर दिया और बाद में शादी के वादे से भी मुकर गया।

शोषण और उत्पीड़न से तंग आ कर पीड़ित युवती ने मुखर्जीनगर थाने एफआईआर दर्ज करा दी है। शुरुआती तफ्तीश के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 313 और 376 के तहत मामला दर्ज कर और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed