फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape trick has four years of marriage.

शादी का झांसा देकर चार साल तक किया रेप

Mon, 10 Nov 2014 01:49 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Mon, 10 Nov 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
Rape trick has four years of marriage.
शादीशुदा युवक ने खुद को अविवाहित बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक युवती का शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक शोषण का करता रहा।
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता का कई बार गर्भपात भी कराया। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक ने उससे किनारा कर लिया। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता बागपत जनपद के बड़ौत कस्बे की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करती है और रोजाना ट्रेन से दिल्ली आती-जाती थी।

चार वर्ष पूर्व ट्रेन में उसकी मुलाकात लोनी की न्यू विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से हुई थी। उक्त युवक भी दिल्ली में नौकरी करता है। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने युवती से खुद को अविवाहित बताया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। उसने कई बार युवती का गर्भपात भी कराया।

यहीं नहीं आरोपी ने गृहस्थी शुरू करने के लिए घर का सामान एकत्र करने के बहाने युवती से हजारों ऐंठ लिए। युवती को कुछ दिन पहले ही प्रेमी के शादीशुदा होने का पता लगा तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

आरोप है कि युवक ने अब युवती से किनारा कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed