फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape on marriage promise in gurgaon

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से रेप

Mon, 28 Jul 2014 08:40 AM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
Rape on marriage promise in gurgaon

गुड़गांव की एक तलाखशुदा महिला ने पुलिस को शिकायत देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब 5 साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक ने पुलिस को शिकायत देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को एक महिला ने सुशांतलोक थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ गुड़गांव निवासी अजय ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक बलात्कार किया है।

विज्ञापन

पहले दोस्ती फिर धोखा

Rape on marriage promise in gurgaon

शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस को शिकायत देने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि करीब 5 साल पहले उसकी मुलाकात आरड़ी सिटी में रहने वाले अजय से हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे अपने साथ शादी करने का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरडीसिटी के बाद वो निरवाना कंट्री साऊथ सिटी में रहने लगी थी और उसके बाद नोएडा रहने के लिए चली गई।

शादी की बात पर ये देता था जवाब

Rape on marriage promise in gurgaon

अजय हर जगह पर उसके पास पहुंच जाता था और उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वो जब भी अजय को अपने साथ शादी करने की बात कहती तो वो उसे बहाने बनाकर कुछ दिन बाद शादी करने की बात कहता था।

लेकिन जब अजय ने पीड़िता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया और उसने अपने बीच बने शारीरिक संबंधों के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी तो पीड़िता ने पुलिस में अजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सुशांतलोक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जिसे जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed