फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raj Nagar Extension professor was home burglary.

राजनगर एक्सटेंशन में प्रोफेसर के घर की थी चोरी

Fri, 05 Dec 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 05 Dec 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
Raj Nagar Extension professor was home burglary.

राजनगर एक्सटेंशन में प्रोफेसर दंपति के फ्लैट से लाखों के जेवर और मोबाइल चोरी करने वाले पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


सिहानी गेट पुलिस के हत्थे चढ़े चोर राजनगर एक्सटेंशन में ही पुताई का काम कर रहे थे। चोरी गए मोबाइल से पुलिस चोरों तक पहुंची। इनके पास से दो लाख के गहने बरामद किए हैं।

एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सरफराज निवासी गुलावठी और आबिद निवासी खुर्जा हैं। दोनों रंगाई पुताई का काम करते हैं। 14 नवंबर को इन्होंने राजनगर एक्सटेंशन की एससीसी साइट में रहने वाले एम. मोहन के घर चोरी की थी।
विज्ञापन


एम. मोहन और उनकी पत्नी मुरादनगर के एक कालेज में प्रोफेसर हैं। आरोपियों ने बताया कि वारदात वाले दिन वे सोसायटी में ही दीवार की पुताई कर रहे थे। बिल्डिंग में एक बंद फ्लैट की खिड़की खुली दिखाई पड़ी तो उसमें घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर रखी लाखों की ज्वेलरी और एक मोबाइल चोरी कर ले गए थे। चोरी किए मोबाइल का इस्तेमाल किया तो पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed