फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab police arrived Noida, could not arrest

पंजाब पुलिस पहुंची नोएडा, बिल्डर को नहीं कर पाई गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 21 Nov 2016 12:53 AM IST
सार

 बिल्डर को कमरे में बंद कर दरवाजे पर बैठ गई पत्नी
पांच घंटे तक कोशिश करती रही पुलिस
धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार करने नोएडा आई थी पुलिस

विज्ञापन
Punjab police arrived Noida, could not arrest
पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

धोखाधड़ी के मामले में एक बिल्डर को गिरफ्तार करने नोएडा आई पंजाब पुलिस को करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी नाकामी हाथ लगी। बिल्डर की पत्नी ने उसे कमरे में बंद करके ताला लगा दिया और बाहर पर बैठ गई। पांच घंटे तक पुलिस उसे मनाती रही।

विज्ञापन


इस बीच बिल्डर अपनी कार से भाग गया और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। नोएडा सेक्टर-39 निवासी अरविंद सिंह की रेजीडेंसी सोसायटी है। पंजाब में बिल्डर अरविंद सिंह और उसकी पत्नी समेत कई रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर ही पंजाब पुलिस सेक्टर-39 के सी ब्लॉक में उसे गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी बिल्डर घर में घुस गया। पत्नी को पुलिस के बारे में पता चला तो उसने कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर ताला लगा दिया और खुद वहीं बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को गेट से हटाने की कोशिश की तो उसने महिला पुलिस को बुलाने की मांग की। पंजाब पुलिस महिला कांस्टेबल लेकर नहीं आई थी। करीब पांच घंटे तक इसी तरह ड्रामा चला। पंजाब पुलिस ने सेक्टर-39 पुलिस से मदद मांगी। मगर उस वक्त सेक्टर-39 थाने में भी महिला कांस्टेबल मौजूद नहीं थी।

हालांकि थार मोबाइल और पीसीआर को मौके पर भेजा गया था। इस दौरान महिला अपने पति को बचाने के लिए अड़ी रही और पुलिस को धमकी देती रही कि यदि उसे हाथ भी लगाया तो वह कोर्ट जाएगी और मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत करेगी।


करीब पांच घंटे बाद नोएडा पुलिस वहां से चली गई तो पंजाब पुलिस के अफसर भी बिल्डर के घर से चंद दूरी पर छिप कर खडे़ हो गए। इस बीच मौका पाकर बिल्डर अपनी लग्जरी कार में बैठकर फरार हो गया। जब पंजाब पुलिस उसका पीछा भी किया लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। पंजाब पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed