फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prostitution gang caught in delhi

वेश्यावृत्ति के लिए घर में कैद की लड़कियां, अश्लील वीडियो बना व्यापारी को फंसाया

Sat, 12 Mar 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
prostitution gang caught in delhi
वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश

अपराध शाखा ने अश्लील वीडियो बनाकर रकम ऐंठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर इसके सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य युवतियों से जबरदस्ती वेश्यावृति करवाते थे और घर में कैद करके रखते थे। यह गिरोह राजधानी में करीब ढाई वर्ष से चल रहा था।

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के अनुसार, एक व्यापारी द्वारा अश्लील वीडियो बनाने व लूटपाट करने की शिकायत दी गई। जांच में राहुल कुमार उर्फ आरके का नाम सामने आया। पता चला कि वह गिरोह का सरगना है और मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया है।
विज्ञापन


इसी बीच, एक लड़की ने जबरदस्ती वेश्यावृति कराने की शिकायत पुलिस में दी।  इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पीसी यादव एसआई संदीप यादव की टीम को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने गुप्त सूचना के बाद 8 मार्च को आरोपी राहुल कुमार को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया। मूलरूप से झारखंड का रहने वाले राहुल के पिता शिक्षक हैं।

व्यापारी की बनाई थी अश्लील वीडियो

prostitution gang caught in delhi
ट्रेन के शैचालय में किशोरी से रेप - फोटो : demo

12वीं पास राहुल 2008 में  नौकरी की तलाश में दिल्ली आया। इसके बाद यहां के दलाल सन्नी के संपर्क में आया। इसके बाद इसने अलग से वेश्यावृति कराने का गोरखधंधा शुरू किया। 

आरोपियों ने  18 फरवरी को एक व्यवसायी को बिंदापुर इलाके के मकान में लड़कियां दिखाईं। लेकिन उसे कुछ संदेह हुआ तो वह वापस जाने लगा। तभी गिरोह के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट कर लड़कियों के साथ अश्लील फिल्म बनाई।

धमकी दी कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो अश्लील वीडियो उसके परिजनों को दे दी जाएगी। इसके अलावा नगद व ज्वेलरी आदि सामान भी लूट लिया। इस दौरान व्यवसायी बालकनी से नीचे गिर गया।  उसने घटना की शिकायत बिंदापुर पुलिस से की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed