{"_id":"15dc7a0e4d99f296ddba9c36614830d6","slug":"property-dealer-got-murdered-in-faridabad-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 05 Sep 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में एनआईटी से अपहृत प्रॉपर्टी डीलर की हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एनआईटी से 18 अगस्त को अपहृत हुए कारोबारी राणा प्रताप आहुजा का बृहस्पतिवार को शव मिलने के बाद परिजनों ने हाईवे पर हंगामा किया था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना बताया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें- व्यापारी की मौत के विरोध में नेशनल हाईवे जाम
विज्ञापन
उधर, पुलिस आयुक्त एएस चावला का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिन दो संदिग्धों के नाम परिजनों ने दिए हैं उनकी भी जांच-पड़ताल हो रही है। पुलिस के मुताबिक, यह कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हत्या क्यों की गई। पुलिस की कई टीमें इस वारदात को सुलझाने में जुटी हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि राणा प्रताप का शव छांयसा थानाक्षेत्र में यमुना नदी से मिला था। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने दोपहर दो बजे से 5 बजे तक हाईवे जाम कर दिया था। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि यदि शुरू से ही तत्परता दिखाई जाती तो जान बच सकती थी।