फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer and wife murdered in noida

घर में घुसकर भुन दिया प्रॉपर्टी डीलर और पत्नी को

Sat, 05 Apr 2014 12:53 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
Property dealer and wife murdered in noida

ग्रेनो के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सुथ्याना गांव में प्रॉपर्टी डीलर रामपाल सिंह

विज्ञापन
(42) अपनी पत्नी आरती (29) और तीन बच्चों रेवा, विशाल और सीमा के साथ मकान की तीसरी मंजिल पर रहते थे। नीचे की दो मंजिल पर किराएदार रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब पौने बारह बजे दो गाड़ियों में सवार होकर सात-आठ बदमाश आए और उन्होंने तीसरी मंजिल पर जाकर रामपाल से दरवाजा खुलवाया।

जहां पर बदमाशों ने दंपति को गोलियों से भून दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतकों के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

दोनों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह, एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई राजपाल ने गांव के ही नरेश, अज्जू और पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। सीओ अनुराग सिंह और कोतवाल आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गए हैं।

11 अप्रैल को थी गवाही

Property dealer and wife murdered in noida

ग्रामीणों की मानें तो पिछले साल जुलाई में रामपाल के भाई राजपाल पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें गांव के ही नरेश और अज्जू समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले में रामपाल गवाह था। 11 अप्रैल को रामपाल की गवाही थी। अंदेशा है कि उसी के चलते रामपाल की हत्या कर दी गई। जबकि पहचाने जाने के डर से उसकी पत्नी आरती को भी मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के चलते गई जान

Property dealer and wife murdered in noida

सुथ्याना गांव में एक बुजुर्ग की दुकान थी। उस दुकान पर हापुड़ के भरानपुर निवासी श्रीपाल ने कब्जा कर लिया था। इस बात से दुकान मालिक खुश नहीं था। जिसके चलते उस दुकान को सुथ्याना निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश नागर ने खरीद लिया था।

दुकान अपने नाम कराने के बाद सुरेश ने श्रीपाल से कहा था कि वह दुकान से कब्जा छोड़ दे। साल 2012 में सुरेश नागर की कच्ची सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

उस मामले में श्रीपाल, सतीश और मृतक रामपाल का भाई जगत पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। तीनों इन दिनों जेल में हैं। इसके अलावा एक मजदूर की भी हत्या कर दी गई थी। इस दुकान के चलते अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन

सिर से उठ गया मां-बाप का साया

Property dealer and wife murdered in noida

रामपाल के तीन बच्चे अब अनाथ हो गए हैं। तीन से छह साल के बच्चों को यह तक पता नहीं है कि उनके घर में क्या हुआ है। तीनों अपनी मौसी के साथ खेल रहे थे।

घटना के दौरान तीनों बच्चे सोए हुए थे और गोली चलने के बाद ही उठे थे। उसके बाद परिवार के लोग उन्हें दूसरे घर ले गए। इनका बेटा सबसे छोटा है जो तीन साल का है उसे तो कुछ भी खबर नहीं है ‌कि अब उसके माता-‌पिता नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed