फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pregnant woman did suicide in faridabad

दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, बवाल

Sun, 06 Apr 2014 07:58 PM IST
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 06 Apr 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman did suicide in faridabad

फरीदाबाद के सेक्टर-सात पुलिस थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेवात के रहने वाले हैं। इन दिनों जिले में एस्कॉर्ट्स गार्ड की ड्यूटी में तैनात हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:इस जीजा की करतूत जान दंग रह जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


हनीफ का कहना है कि उनकी 21 वर्षीय बेटी मुमताज बेगम की शादी सेक्टर-11 निवासी अनीश खान के साथ दिसंबर 2012 में हुई थी। इन दिनों मुमताज आठ महीने की गर्भवती थी।

हनीफ ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम मुमताज के ससुराल वालों ने फोन पर बताया कि वह सेक्टर-21 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो बेटी को मृत पाया। मुमताज के गले व शरीर पर निशान थे, उसने फांसी लगाई थी।

यह भी पढ़ें:एक बाल्टी पानी के लिए महिला की हत्या


पीड़ित पिता का आरोप है कि मुमताज की शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे थे। जबकि उसने शादी में 11 लाख रुपए नगद, फॉरच्यूनर कार और लाखों रुपयों के सोने के जेवरात दिए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने कई बार ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने अपना व्यवहार नहीं बदला।

ससुराल वाले मुमताज को उसके मायके भी नहीं जाने देते थे इसी से वह परेशान रहती थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में एक और स्कार्पियो कार, आधा किलोग्राम सोना और नगदी की मांग पर अड़े थे, इसी को लेकर मुमताज के साथ मारपीट भी करते थे।

हनीफ की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति अनीश, ससुर अनवर खान, सास बसीरी, ननद खुशनुमा और खुशबू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed