फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police in plain clothes appeared Dbangi, free food for not beating fiercely on

सादे कपड़ों में दिल्ली पुलिस ने दिखाई दबंगई, मुफ्त में खाना न देने पर जमकर की पिटाई 

Sat, 02 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Police in plain clothes appeared Dbangi, free food for not beating fiercely on
पुलिस ने की पिटाई - फोटो : Demo Pic

गीता कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की दबंगई देखने को मिली। पुलिस पर आरोप है कि होटल मालिक ने जब पुलिस कर्मियों को मुफ्त में खाना देने से मना कर दिया तो सादे कपड़ों में आए तीन पुलिस वालों ने होटल मालिक व कर्मचारियों को जमकर पीटा। 

विज्ञापन


सारा माजरा देख रहे ग्राहकों ने तीनों आरोपियों को घेर लिया, लेकिन इसी बीच वहां वर्दी में पहुंचा पुलिसकर्मी तीनों को बचाने लगा। सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
विज्ञापन


फिलहाल होटल मालिक ने पुलिस के डर से कोई शिकायत नहीं की है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।  जानकारी के अनुसार गीता कॉलोनी इलाके में लखविंदर सिंह का चावला चिकन कॉर्नर के नाम से रेस्टोरेंट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार रात को सादे कपड़ों में पहुंचे तीन लोगों ने खाना पैक करवाया। खाने के पैसे मांगने पर आरोपी खुद को गीता कॉलोनी थाने के पुलिसकर्मी बताने लगे। 

मुफ्त में खाना पैक करवाकर ले जाते हैं पुलिसकर्मी

Police in plain clothes appeared Dbangi, free food for not beating fiercely on

लखविंदर ने विरोध जताकर तीनों से पैसे मांगे तो आरोपी पुलिसिया धौंस दिखाकर होटल के अंदर घुस गए। तीनों ने लखविंदर व उसके कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। इधर भीड़ ने जब सारी वारदात देखी तो तीनों को घेर लिया।

इस बीच वर्दी में एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और उसने तीनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसे भी भीड़ का विरोध झेलना पड़ा। लखविंदर ने बताया कि अक्सर पुलिसकर्मी उसके यहां से मुफ्त में खाना पैक कराकर ले जाते हैं। 

विरोध करने पर उसे परेशान किया जाता है। इधर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीन आरोपी पुलिसकर्मी थे ही नहीं। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वह पुलिसकर्मी नहीं थे तो पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। 

सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें साफ तौर पर आरोपियों की दबंगई दिख रही है। मामले पर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed