{"_id":"591b17d74f1c1bcf3bf23cd6","slug":"police-detained-three-persons-in-north-east-woman-gangrape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ ईस्ट की लड़की से गैंगरेप मामले में 3 आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नार्थ ईस्ट की लड़की से गैंगरेप मामले में 3 आरोपी हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 16 May 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में नॉर्थ ईस्ट की लड़की से चलती कार में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जिन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, इस बारे में फिलहाल पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से सिक्किम की रहने वाली महिला शहर के सेक्टर-17 सुखराली गांव स्थित पीजी में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया है कि 12 मई को वह अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए कनॉट प्लेस दिल्ली गई हुई थी। बताया जाता है कि महिला ने वहां पर ड्रिंक किया और देर रात वह सुखराली रात करीब दो बजे पहुंची।
विज्ञापन
महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह सुखराली में उतरकर जैसे ही वह अपने पीजी की ओर मुड़ी तभी एक कार आकर रूकी। कार में तीन युवकों ने उसे खींच कर कार में बैठा लिया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने चलती कार में महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। युवक कई घंटे तक पीड़िता को शहर में विभिन्न जगहों पर घुमाते रहे। बाद में उसे दिल्ली बॉर्डर ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
किसी तरह महिला गुरुग्राम पहुंची और सेक्टर-18 थाना पुलिस को इस बाबत लिखित शिकायत दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों युवकों की पहचान में करने में जुटी है। थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है।