{"_id":"5748baa74f1c1ba52569106a","slug":"police-custody-increased-im-terrorist-siddibapa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएम आतंकी सिद्दीबापा की पुलिस हिरासत बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएम आतंकी सिद्दीबापा की पुलिस हिरासत बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मुजाहिदीन के कथित आतंकी अब्दुल वाहिद सिद्दीबापा की पुलिस हिरासत विशेष एनआईए कोर्ट ने सात दिनों के लिए बढ़ा दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सात दिनों के बाद भटकल कर्नाटक निवासी सिद्दीबापा पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए जज राकेश पंडित के समक्ष पेश किया था।
विज्ञापन
एनआईए ने आरोपी का रिमांड 15 दिन बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि आतंकी संगठन के बारे में आरोपी ने कई तथ्यों का खुलासा किया है। उसने आईएम के लिए हवाला के जरिये कई लेन देन किए थे।
विज्ञापन
इस सिलसिले में उससे आगे पूछताछ करने की जरूरत है। एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी ने दुबई व मुंबई समेत कई स्थानों से हवाला लेनदेन होने का खुलासा किया है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर छानबीन के लिए कई टीमों को भेजा गया है। अदालत ने एजेंसी की अर्जी पर सुनवाई के बाद सिद्दीबापा की पुलिस हिरासत चार जून तक बढ़ा दी है।