फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police caught those who sold and buy the four year old girl

अपहरण कर चार वर्षीय बच्ची को बेचने व खरीदने वाले गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Oct 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
police caught those who sold and buy the four year old girl
प्रतीकात्मक चित्र

न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची के अपहरण व बेचने की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता व खरीददार दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को खरीदने वाले को फिरोजाबाद, यूपी से गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से बच्चे को भी बरामद कर लिया है। बच्ची को खरीदने वाले की मंशा बड़ी होने पर उससे गलत काम करवाने की थी। 

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी डॉ. अजित कुमार सिंगला के अनुसार, न्यू उस्मानपुर इलाके से चार वर्षीय बच्ची के अपहरण की सूचना 24 अक्तूबर को मिली थी। बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी बेटी पास में स्थित दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। आस-पास के इलाके में बच्ची को काफी तलाशा मगर वह कहीं नहीं मिली। मामला दर्ज कर न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार, राजीव रंजन व एसआई शैलेष की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस को स्थानीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि लकवे से पीड़ित शाहदाब पीड़ित के घर आता-जाता रहता था। पुलिस ने जब शास्त्री पार्क निवासी शाहदाब उर्फ साबू (26) से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची का अपहरण कर फिरोजाबाद, निवासी नागीन से बेच दिया है। वह नागीन को 15 वर्षों से जानता है जिससे पैसे की बात बाद में होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम शाहदाब को लेकर फिरोजाबाद, यूपी पहुंची और नागीन (24) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया। शाहदाब शादी के कार्ड छापने का काम करता है। अविवाहित आरोपी नागीन ने बताया कि वह बच्ची के बड़ा होने का इंतजार करता और फिर उसे देह व्यापार के घंधे में डाल देता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed