फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police can not find out missing girl after seven years in gurugram

सात साल में भी बच्चे को नहीं ढूंढ पाई हाईटेक पुलिस

Thu, 19 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
police can not find out missing girl after seven years in gurugram

हाईटेक कही जाने वाली फरीदाबाद पुलिस सात साल में भी लापता हुए बच्चे को नहीं ढूंढ पाई। हैरानी की बात ये है कि पुलिस को ये भी नहीं पता है कि लापता हुआ बच्चा अभी जिंदा है भी या नहीं। बेटे की तलाश में मां बाप की आंखें पथरा गई है। आस लगाए बैठे मां बाप को अभी भी अपने लापता बच्चे के आने का इंतजार हैं।

विज्ञापन


बता दें कि एनआईटी पांच निवासी व्यापारी राजेश वैद्य का साढ़े चार वर्षीय बेटा पीयूष वैद्य घर के पास में ही बने पार्क में शाम के वक्त करीब 5:30 बजे खेल रहा था। उसके साथ बड़ा भाई उत्कर्ष भी पार्क में था। कुछ देर बाद उत्कर्ष घर आ गया और पीयूष पार्क में ही खेल रहा था।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद पीयूष की मां अरुणा उसकी तलाश में जब पार्क पहुंची तो वहां से पीयूष गायब था। आसपास तलाश करने और बच्चों से पूछताछ करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने एनआईटी पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तमाम तप्तीश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी तक का गठन कर दिया गया लेकिन पीयूष का सात साल बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। पीयूष को गायब हुए इसी बीस जनवरी को सात साल हो जाएंगे लेकिन पुलिस यही नहीं पता कर पाई कि पीयूष इस दुनिया में है भी या नहीं। परिजन दर दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन इस आस में बैठे हैं कि एक दिन पीयूष जरूर आएगा। एनआईटी पुलिस अभी भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed