बार में बहस करने पर खूब चली बोतलें, बाउंसरों ने कारोबारियों को जमकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने बीयर की बोतलों से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक खजूरी निवासी शीशा कारोबारी हिमांशु शुक्ला (33) दोस्तों ऋषि, रवि, किशन कुमार और गयानंद के साथ सीबीडी ग्राउंड स्थित आदित्य मॉल में मौजूद बारशाला नामक बार में शुक्रवार रात को पार्टी करने गए थे।
खाना मांगने पर हुआ था विवाद
हिमांशु के सभी दोस्त भी कारोबारी हैं। बताया गया है कि वेटर से खाना मांगने पर उनका विवाद हो गया, मामले की शिकायत मैनेजर से कर दी गई। जिसके बाद सब कुछ शांत हो गया।
पीड़ितों का कहना है कि कुछ देर बाद वेटर के साथ आधा दर्जन से अधिक बाउंसर वहां पहुंचे, आते ही उन्होंने गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने बार की कुर्सियां उठाकर कारोबारियों पर दे मारी।
इसके अलावा बीयर की बोतलों से उनके सिर पर हमला किया गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया, पुलिस के आते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद मे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपियों की
तलाश कर रही है।