फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pharmacist took twenty thousand and send sim in dasna jail

फार्मासिस्ट बना कोरियर ब्वाय : 20 हजार रुपये लेकर जेल में पहुंचाया था सिम

Sat, 09 Apr 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 09 Apr 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
pharmacist took twenty thousand and send sim in dasna jail
- फोटो : file photo
मॉडर्न जेल भोंडसी में सिमकार्ड व नशीला पदार्थ ले जाने वाले फर्मासिस्ट को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चार दिन पहले मॉडर्न जेल भोंडसी में 35 सिमकार्ड, नशीली गोली व गांजा भेजने वाले फार्मासिस्ट रोशनलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर छानबीन की। रोशन ने पुलिस को बताया कि बादशाहपुर का रहने वाला अशोक उर्फ बैट्री ने उसे यह पैकेट मनोज व इरफान तक पहुंचाने के लिए दिया था, जिसके बदले में उसे 20 हजार रुपये मिले थे। पुलिस ने पूछताछ व निशानदेही कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अब पुलिस को बाहर से पैकेट भेजने वाले अशोक की तलाश है, जिसके साथ ही वह जेल में बंद मनोज व इरफान को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस को सभी सिमकार्ड की डिटेल आने का इंतजार है। सभी कार्ड बीएसएनएल से जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अशोक मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। हत्या के मामले में सजा काट चुका है। जेल में अधिक समय तक रहने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह धंधा शुरू किया। पहले भी वह कई किस्त में सामान भीतर भेज चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed