फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one member of sunder bhati gang arrested in greater noida

सुंदर भाटी गैंग का बदमाश गिरफ्तार

Mon, 15 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 15 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
 one member of sunder bhati gang arrested in greater noida
arresting

ग्रेटर नोएडा में एसटीएफ ने शनिवार रात नॉलेज पार्क थाना पुलिस की मदद से शारदा गोलचक्कर के पास सुंदर भाटी गैंग के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दनकौर के जुनैदपुर गांव निवासी आरोपी विजय नागर के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने आगरा के एक बड़े होटल कारोबारी की हत्या के लिए 12 लाख रुपये की सुपारी शूटरों को दी थी। शूटरों के दिल्ली में गिरफ्तार होने के बाद एसटीएफ ने विजय को भी धर दबोचा।

विज्ञापन


 सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी विजय लंबे अर्से से सुंदर भाटी गैंग से जुड़ा था। वह सरिया चोरी आदि के रुपये का  हिसाब भी रखता था। विजय के बारे में दिल्ली के वसंतकुंज थाना पुलिस से जानकारी मिली थी कि उसके साथी मनीष खारी निवासी इलाबास, फेज दो, नोएडा, चैनपाल गुर्जर और हरिराम निवासी दिलवास गांव, गुरुग्राम, संजय कुमार निवासी खेड़ी भनौता ग्रेटर नोएडा व अशोक कुमार, चमन प्रकाश, बिजेंद्र और संदीप कुमार निवासी फतेहपुर बेरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया था कि कि वह आगरा के होटल कारोबारी की हत्या करना चाहते हैं। इसके  लिए विजय नागर ने रवि रूपवास को 12 लाख रुपये देकर शूटर तैयार करने के लिए कहा था। इसके बाद रवि ने संजय खेड़ी की मदद से शूटरों की व्यवस्था की थी। एसटीएफ को यह भी पता चला है कि आरोपी विजय लंबे समय से सरिया चोरी में सक्रिय था। वह कासना कोतवाली क्षेत्र में हत्या के प्रयास, सरिया चोरी, अपहरण आदि के मामले में जेल भी जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी विजय ने कारोबारी की कराई थी रेकी      
एसटीएफ ने बताया कि पड़ताल में पता चला है कि विजय नागर ने ही आगरा के होटल कारोबारी की शूटरों से रेकी कराई थी। उसने शूटरों को उसकी गाड़ी व आने-जाने के संबंध में जानकारी दी थी। हालांकि होटल कारोबारी की हत्या सुपारी के बारे में सुंदर भाटी गिरोह से संपर्क करने वाले मुख्य साजिशकर्ता के संबंध में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। एसटीएफ मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed