फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one man burnt and was dead when a car caught fire

दर्दनाक: पेड़ की छाया में खड़ी कार में अचानक लगी आग, एक व्यक्ति जिंदा जला

Sat, 31 Mar 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 31 Mar 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
one man burnt and was dead when a car caught fire
man burnt in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा

गांव गढ़ी में पेड़ की छांव में खड़ी एक गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। आग लगी देख आसपास रहने वालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांधी नगर निवासी 56 वर्षीय सूबे सिंह का गांव गढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है।
विज्ञापन


वह अपनी एस्टीम गाड़ी से गांव गढ़ी गए थे। यहां वह अपने ऑफिस न जाकर खेत में पेड़ की छांव में गाड़ी लगाकर पिछली सीट पर बैठ गए और वहां बैठकर किसी से फोन पर बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सेंट्रल लॉक होने की वजह से गाड़ी नहीं खुल पाई, जिसके चलते वह अंदर ही फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई।

गाड़ी में आग लगी देखकर आसपास रहने वाले लोगों ने घरों से पानी लाकर गाड़ी पर डालना शुरू किया, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गाड़ी जल चुकी थी और अंदर मौजूद सूबे सिंह की मौत हो गई थी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मेें लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतपाल ने बताया कि गाड़ी में सीएनजी लगी हुई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी के पिछले हिस्से में सीएनजी लीक होने के चलते आग लगी, जिसमें मृतक  फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed