फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old woman was strangled killing elderly woman, servants and employees being questioned by policec

गला दबाकर हुई थी बुजुर्ग महिला की हत्या, नौकर व कर्मचारियों से पूछताछ कर रही पुलिस

Mon, 25 Jul 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
Old woman was strangled killing elderly woman, servants and employees being questioned by policec
मृतका विमला - फोटो : अमर उजाला

लाजपत नगर इलाके में बुजुर्ग महिला विमला रानी आहूजा (62) की हत्या व लूटपाट की घटना को अंजाम एक ही आरोपी ने दिया है। घटनास्थल के पास से मिली सीसीटीवी फुटेज में आरोपी इधर-उधर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


हालांकि उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में कैद आरोपी पीड़ित परिवार का पुराना जानकार है। पुलिस पीड़ित परिवार के कर्मचारियों व नौकरों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे लग रहा है कि किसी जानकार का उसमें हाथ है। आरोपी को ये पता था कि विमला रानी कौन से फ्लोर पर और कब अकेली रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को नहीं है कैश और गहनों की ठीक जानकारी

Old woman was strangled killing elderly woman, servants and employees being questioned by policec
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

किस समय घर के लोग बाहर रहते हैं। विमला के पति अशोक आहूजा की सेंट्रल मार्केट में दुकान है। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार को वृद्धा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि विमला के सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया है। 

ये भी बताया गया है कि उसका गला भी घोंटा गया है। परिजनों को ठीक से ये पता नहीं है कि आरोपी घर से कितने रुपये गहने व कैश ले गया है। परिजनों का कहना है कि विमला ही पूरा हिसाब-किताब रखती थी। मालूम हो कि विमला अहूजा की रविवार को लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed