{"_id":"1df6af0ad3285fc4f8a74bc827bb9928","slug":"oil-thieves-caught-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन में छेद कर चुराते थे तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाइप लाइन में छेद कर चुराते थे तेल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Mar 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली की ऑयल कंपनी की पाइप लाइन में छेद करके कच्चा तेल चुराने वाले गिरोह के दो बदमाशों को अपराध शाखा ने दबोचा है।
विज्ञापन
इनकी पहचान स्वर्ण सिंह (44) और जसवंत सिंह (35) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में मामले दर्ज हैं। तेल चुराने के बाद आरोपी रघुनाथ की मदद से उसे बेच देते थे।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, सूचना मिली थी कि पाइप लाइन से तेल चुराने वाले गैंग के बदमाश जीएच-9 ब्लॉक, पश्चिम विहार में साथियों से मिलने के लिए आने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को मौके से दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग ऑयल कंपनी की पाइप लाइन और सुनसान इलाके के पास वर्कशॉप खोलता था।
रात के समय पाइप लाइन में ड्रिल मशीन से सुराख करके तेल चुरा लिया जाता था। इसके बाद टैंकर में भरकर रघुनाथ की मदद से दिल्ली-एनसीआर बेचा जाता था।