फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nirbhaya rapist can be related to jihadi ib send alert

जिहादियों से जुड़े हो सकते हैं निर्भया के 'नाबालिग' दोषी के तार, आईबी का अलर्ट

Wed, 29 Jun 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya rapist can be related to jihadi ib send alert
निर्भया कांड का दोषी
दिल्ली में निर्भया कांड के नाबालिग दोषी को लेकर एक नया और चौंका देने वाला खुलाया आईबी ने किया है। आईबी ने अलर्ट जारी कर आशंका जताई है कि निर्भया का नाबालिग दोषी जो अब बालिग हो चुका है के तार जिहादियों से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इसी साल दिसंबर में सजा पूरी होने के बाद इसे बाल सुधार गृह से रिहा किया गया था। हालांकि, उसकी रिहाई के समय ही निर्भया के मां-बाप ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन


निर्भया के मां-बाप कहना था कि जिस नाबालिग ने इतना गंभीर अपराध किया है उसकी शक्ल तो हमें और समाज को दिखाई जानी चाहिए ताकि वो किसी और को इस तरह अपना शिकार न बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने बेहद गोपनीय ढंग से उसकी रिहाई कर दी थी। आईबी के एलर्ट को देखते हुए निर्भया के दोषी के गृह जिले बदायूं प्रशासन को भी अलर्ट जारी किया गया है।

क्या है खतरा

nirbhaya rapist can be related to jihadi ib send alert
निर्भया कांड का दोषी

असल में उसकी रिहाई के कुछ समय पहले से ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि वह बाल सुधार गृह में 2011 के दिल्ली हाईकोर्ट बम धमाके के नाबालिग आरोपी के साथ रहा था। 

आईबी ने आशंका जताई थी कि इस कश्मीरी लड़के के संपर्क में आने की वजह से निर्भया का दोषी भी जिहाद के प्रभाव में आ सकता है। आईबी को शक है कि दोनों एक ही कमरे में रहते थे और इस दौरान उसने कश्मीरियों की समस्या के बारे में बताया था और उनके हक में आवाज उठाने के लिए उकसाया था।

बता दें‌ कि उसकी रिहाई के समय भी पुलिस को इस बात की आशंका थी कि उसकी हत्या हो सकती है इसलिए पुलिस ने बेहद गोपनीय ढंग से उसे रिहा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed