राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की पत्नी ने शादी के 6 महीने बाद की आत्महत्या, पति पर लगाया आरोप
राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित चिल्लर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। रोहित की 28 वर्षीय पत्नी ललिता ने सोमवार शाम नांगलोई स्थित उनके घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ललिता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने रोहित पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि रोहित उसे बहुत पेरशान करते थे। रोहित ने मुझे बहुत दुःख दिया है और रुलाया।
रोहित की पत्नी ललिता ने अपने सुसाइड नोट में ये भी लिखा कि प्रताड़ित करने के साथ ही उसने ये भी कहा कि अगर वो उसे खुश देखना चाहती है तो उसकी जिंदगी से चली जाए।
अपने पहले ही मैच में पाया था अवार्ड
गौरतलब है कि रोहित और ललिता की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसडीमए स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
ललिता के सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। रोहित पटना पाइरेट्स की ओर से प्रोकबड्डी लीग के तीसरे संस्करण में खेल चुके हैं।
अनुप कुमार के बाद अपने पहले की मैच में एमवीपी अवार्ड जीतने वाले रोहित पहले खिलाड़ी हैं। उन्हें ये पुरस्कार 2014 में मिला था।
19 जनवरी 1990 को हरियाणा के निजामपुर में जन्मे रोहित ने 2009 में खेल कोटे से जल सेना में नौकरी हासिल की थी।